फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड से डाटा मिलने के बाद ही कर पाएंगे सीसीएसयू में रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राएं अभी सीसीएसयू के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे। यूपी बोर्ड से सीसीएसयू को डाटा मिलने में अभी चार से पांच दिन का समय लगेगा। ऐसे में डाटा फीड होने के बाद ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो पाएंगे। विवि प्रशासन का मानना है कि पांच जुलाई से छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीसीएसयू ने एडमिशन पोर्टल 14 जून से ही खोल रखा है। पहले उन छात्रों के लिए भी रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिया जा रहा था जोकि इस साल पास हुए हैं। सब कुछ ऑनलाइन होने के कारण जब तक कंपनी को यूपी बोर्ड से डाटा नहीं मिल जाता तब तक छात्र-छात्राओं के रिकॉर्ड का मिलान संभव नहीं है। उसमें कुछ गलती हो सकती है। इसके मद्देनजर विवि प्रशासन ने अभी तक सिर्फ उन्हीं छात्रों को रजिस्ट्रेशन की छूट दी हुई है जो या तो पिछले तीन साल में पास हुए हैं या फिर जिनका रिजल्ट आ चुका था। यूपी बोर्ड का रिजल्ट शनिवार को आने के बाद मार्क्स का डाटा आने में दो-तीन दिन लगेंगे। इसके बाद ही यूपी बोर्ड से सीसीएसयू को डाटा दिया जा सकेगा। विवि के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अभी उनके पास काफी समय है, जब तक सीबीएसई और आईसीएसई का रिजल्ट नहीं आ जाता है तब तक मेरिट नहीं बनाई जा सकती है। ऐसे में पोर्टल अभी खुला रहेगा। पांच जुलाई के बाद यूपी बोर्ड से उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन करने के लिए www.ccsuniversity.ac.in या www.ccsuweb.in पर जाना होगा। इसके बाद स्नातक प्रवेश पंजीकरण पर क्लिक करें। इसके बाद एक वीडियो आएगा। इस पर क्लिक करने के बाद फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। ध्यान रखें कि मोबाइल नंबर अपना ही भरें। आपको विषय का चुनाव करने के बाद तीन कॉलेज भरने हैं। मेरिट के आधार पर ही आपको कॉलेज मिलेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए 115 रुपये ऑनलाइन डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। सभी कॉलेजों में 50 फीसदी सीटें यूपी बोर्ड और 50 फीसदी सीबीएसई-आईसीएसई और अन्य बोर्डों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें