मेरठ में मेडिकल कॉलेज के सामने सोमदत्त विहार के पास चाकू से गोदकर एक छात्र की हत्या कर दी गई। बताया गया कि छात्रों में वर्चस्व को लेकर चाकू बाजी हुई थी, जिसमें छात्र की जान गई है।
बताया गया कि मृतक छात्र कार्तिक खरखौदा के फफूंडा गांव का रहने वाला था, जो कि सीसीएस यूनिवर्सिटी का छात्र था। जानकारी लगते ही एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन और थाना प्रभारी मेडिकल मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, छात्रों में कई दिनों से एक छात्रा को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर छात्रों के बीच तनातनी थी। बुधवार को दूसरे पक्ष के छात्रों ने कार्तिक को पकड़ लिया और चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: सोनभद्र जाने का फरमान सुन फफक पड़े हाजी याकूब, पुलिस से लगाई ये गुहार, तीनों जिलों में बढ़ी निगरानी