सीसीएसयू परीक्षा फार्म को लेकर सोमवार को डेट तय करेगी। पहले पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के सेमेस्टर फार्म आएंगे। फिलहाल विवि डाटा वेरीफिकेशन का काम कर रहा है। तीन चार दिन में यह पूरा होने की उम्मीद है। उसके बाद विवि एग्जाम फार्म भरवाएगा। मेरठ और सहारनपुर मंडल के छात्र फार्म का इंतजार कर रहे हैं।
विवि के रजिस्ट्रार दीप चंद्र के मुताबिक फार्म भरवाने की तैयारी चल रही है। कंपनी डाटा का मिलान कर रही है। इस बार विवि डाटा वेरीफिकेशन कर रहा है। तैयारी में थोड़ा वक्त लग रहा है। सोमवार शाम तक एग्जाम फार्म भरवाने की डेट घोषित कर दी जाएगी। पहले पीजी रेग्युलर कोर्स में सेमेस्टर के एग्जाम फार्म भरवाएं जाएंगे।
जनवरी के आखिर में प्राइवेट और रेग्युलर के परीक्षा फार्म भरवाने की तैयारी है। दोनों फार्म एकसाथ ऑनलाइन ओपन कर दिए जाएंगे। गौरतलब है विवि मेरठ और सहारनपुर मंडल में करीब छह लाख परीक्षा फार्म भरवाएगा। मार्च के आखिर में मुख्य परीक्षा शुरू होनी हैं।
आने लगे पीएचडी के फार्म
फिलहाल विवि पीएचडी एंट्रेंस के फार्म ऑनलाइन भरवा रहा है। ऑनलाइन फार्म एक जनवरी से 20 जनवरी तक भरे जाएंगे। 24 जनवरी फार्म की हार्डकॉपी विवि पहुंचने की अंतिम तिथि है। एंट्रेंस 20 मार्च को होगा। मेरठ, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद और बुलंदशहर में एंट्रेंस के लिए सेंटर बनाए जाएंगे।