फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले और तीसरे सेमेस्टर के रोल नंबर सेम टू सेम

Tue, 29 Sep 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू के रिजल्ट में अनोखी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। मेरठ कॉलेज की बीएससी होम साइंस की पहले और तीसरे सेमेस्टर की छात्राओं के रोल नंबर सेम टू सेम कर दिए। जब रिजल्ट फंसा तो समस्या का पता चला। सोमवार को छात्राओं ने विवि में हंगामा किया। रजिस्ट्रार से मिलकर सुधार की मांग की।
विज्ञापन


छात्राएं मेरठ कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष दुष्यंत तोमर के नेतृत्व में विवि पहुंचीं। रजिस्ट्रार ऑफिस में हंगामा किया। करीब 80 छात्राओं के रोल नंबर सेम टू सेम हो गए हैं। कंप्यूटर सेंटर बात कर रजिस्ट्रार ने समस्या की जानकारी की। छात्राओं को आश्वासन दिया कि मंगलवार तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। रोल नंबर की गलती सुधारी जाएगी।

एडेड कॉलेज में खाली सीटों पर एडमिशन का मौका देने और प्राइवेट कॉलेजों में खाली पड़ी सीट पर भी एडमिशन कराने की मांग छात्रों ने की। रजिस्ट्रार ने इस पर ठोस आश्वासन नहीं दिया। छात्रों ने कहा कि कॉलेजों में सीट खाली हैं और एडमिशन नहीं हो रहे। इस मौके पर आदेश प्रधान, अतुल पंडित, रविंद्र, अंकित, विजेंद्र, राहुल, गौरव और जसवंत शामिल रहे।
विज्ञापन


छात्रों ने धरना दिया
डीएन कॉलेज, आरजी कॉलेज और फैज ए आम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सम्राट मलिक के नेतृत्व में कुलसचिव कार्यालय पर धरना दिया। छात्रों ने बीकॉम और बीएससी का रिजल्ट खराब आने की शिकायत की। जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाया। रजिस्ट्रार ने तीन दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में अभय तालियान, अभिषेक और पंकज यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें