फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: सीसीएसयू की फर्जी डिग्री लगा बिहार में 11 लाेग बने अफसर, 100 डिग्री-मार्कशीट का नहीं मिला रिकॉर्ड

Thu, 26 May 2022 03:50 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बिहार तकनीकी सेवा आयोग में मत्स्य विकास अधिकारी के पद पर नौकरी कर रहे 11 युवकों की नौकरी खतरे में है। दरअसल, इन युवकों ने सीसीएसयू की फर्जी डिग्री के जरिए नौकरी पा ली। सत्यापन हुआ तो पूरा मामला सामने आ गया।
विज्ञापन
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसीएसयू की फर्जी मार्कशीट-डिग्री लगाकर 11 युवकों ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग में मत्स्य विकास अधिकारी के पद पर नौकरी पा ली। सत्यापन हुआ तो मामला पकड़ में आया। वहीं गुजरात के नर्मदा में एक सेंटर से सीसीएसयू के नाम की फर्जी डिग्री 30 से 40 हजार रुपये में बेची जा रहीं थीं।

विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने विश्वविद्यालय से सत्यापन कराया तो 100 डिग्री-मार्कशीट का फर्जी पाई गई हैं। इसी तरह के तीसरे मामले में गुजरात के गांधी नगर में एक सेंटर सीसीएसयू के नाम की फर्जी डिग्री बांट रहा था। यहां की 10 डिग्री-मार्कशीट फर्जी मिली हैं। 

जब कोई युवा सरकारी या प्राइवेट नौकरी पाता है तो उसके प्रमाण पत्रों का संबंधित विश्वविद्यालय से सत्यापन कराया जाता है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में रोजाना 30 से 40 डिग्री-मार्कशीट सत्यापन के लिए आती हैं। हाल के दिनों में हुए सत्यापन से खुलासा हुआ है कि जालसाज कंप्यूटर से युवाओं को सीसीएसयू की मार्कशीट-डिग्री की हुबहू कॉपी बनाकर दे देते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Budget 2022-23: मेरठ से हवाई उड़ान, लगेगा डेयरी प्लांट और गंगा एक्सप्रेसवे को मिले 695 करोड़

Trending Videos
विज्ञापन

युवाओं को लगता है कि वे नकली डिग्री व मार्कशीट से नौकरी पा लेंगे लेकिन सत्यापन में वे पकड़े जाते हैं। बिहार में भी ऐसा ही हुआ है। यहां 2021 में तकनीकी सेवा आयोग ने मत्स्य विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली। इसमें 10 अभ्यर्थियों ने सीसीएसयू के नाम की फर्जी मार्कशीट-डिग्री लगाकर नौकरी पा ली।

गुजरात के राजपिपला नर्मदा थाना पुलिस ने वहां एक गिरोह को पकड़ा जो युवाओं को पैसे लेकर फर्जी डिग्री दिलाता था। गिरोह के पास से 100 फर्जी डिग्री-मार्कशीट मिली। इसके अलावा गुजरात के गांधीनगर में बरुआ टयूटोरियल सेंटर भी सीसीएसयू के नाम की फर्जी डिग्री बेच रहा था। यहां मिली 10 डिग्री फर्जी पाई गई हैं। 

350 रुपये में होता है सत्यापन
डिग्री-मार्कशीट का सत्यापन 350 रुपये देकर कोई भी करा सकता है। बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो शादी के लिए भी प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराते हैं कि कहीं युवक-युवती द्वारा दी गई डिग्री फर्जी तो नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें