फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : एमएड, बीपीएड और एमपीएड में आज से करें आवेदन, प्रवेश परीक्षा के जरिए होंगे चारों कोर्सों में एडमिशन 

Tue, 15 Jun 2021 01:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

एलएलएम, एमपीएड में एलएलबी और बीपीएड फाइनल ईयर के छात्र-छात्राएं एवं बीपीएड में 12वीं के वे छात्र-छात्राएं भी आवेदन कर सकते हैं, जिनका रिजल्ट नहीं आया है।
विज्ञापन
सीसीएसयू फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में आज से एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमपीएड में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। आवेदन करने के बाद छात्र-छात्राएं फार्म अपलोड कर लें। विवि कैंपस में फार्म और प्रमाण पत्रों का प्रिंट आउट भेजने की तिथि बाद में घोषित करेगा।

विज्ञापन


आवेदन सीसीएसयू की वेबसाइट पर होंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन वेबसाइट पर फार्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट छात्र-छात्राएं अपने पास रख लें। ऑनलाइन फार्म भरने के साथ ही रजिस्ट्रेशन शुल्क भी ऑनलाइन जमा करें। जब तक ऑनलाइन शुल्क जमा नहीं होगा फार्म पूरा नहीं माना जाएगा।

सामान्य और ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन शुल्क सात सौ रुपये और एससी-एसटी छात्रों के लिए 500 रुपये रखा गया है। फिलहाल छात्र-छात्राएं आवेदन करके अपना फार्म अपलोड कर लें। कैंपस में फार्म डाक से भेजे जाने की तिथि विवि बाद में घोषित करेगा। 10 जुलाई तक आवेदन होंगे, इसके बाद विवि प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित करेगा।
विज्ञापन


एलएलएम, एमपीएड में एलएलबी और बीपीएड फाइनल ईयर के छात्र-छात्राएं एवं बीपीएड में 12वीं के वे छात्र-छात्राएं भी आवेदन कर सकते हैं, जिनका रिजल्ट नहीं आया है। एमएड में सिर्फ वही छात्र आवेदन कर सकेंगे जिनका बीएड अंतिम वर्ष का रिजल्ट घोषित हो गया है। आवेदनविवि की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें