मेरठ में सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पांच वर्षीय बीए एलएलबी और बीकॉम एलएलबी में आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। जिन कॉलेजों ने बीसीआई की मान्यता वाले पत्र दे दिए हैं, अभी पोर्टल पर सिर्फ वही कॉलेज दिखेंगे। छात्र-छात्राएं उन्हीं कॉलेजों में एडमिशन लें, जिनके नाम पोर्टल की सूची में दर्ज हैं।
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार शाम तक 105734 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कर लिए हैं। अभी तक बीए एलएलबी और बीकॉम एलएलबी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहे थे।
यह भी पढ़ें: दृश्यम फिल्म की थीम आजमाना चाहता था कातिल पति: पत्नी की बेरहमी से हत्या, फिर टुकड़े-टुकड़े कर गंगनहर में फेंकी लाश
प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार से इन दोनों कोर्सों में भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। दोनों लॉ कोर्सों के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया का मान्यता पत्र भी कॉलेजों के लिए जरूरी है। जिन कॉलेजों के पास मान्यता पत्र नहीं होगा, उनके एडमिशन को विवि नहीं मानता है।
ऐसे में विवि की तरफ से लॉ कॉलेजों को मान्यता पत्र मांगे गए थे, अभी कुछ ही कॉलेजों ने पत्र दिए हैं, जिसके कारण अभी सारे कॉलेजों की सूची पोर्टल पर नहीं आई है। जिन कॉलेजों ने पत्र दे दिए हैं, उनमें रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क 115 रुपये है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
www.ccsuweb.in पर किए जा सकते हैं।
25 कोर्सों में लें प्रवेश
कैंपस में पहली बार बीए बीएससी कोर्स शुरू हुए हैं। इसके अलावा कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीए, बीएड, बीएलएड, बीएफए, बीजेएमसी, बीएमएलटी, बीपीटी, बीएससी ओप्टोमेट्री, बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन, बीएससी ज्वैलरी डिजाइन, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीवॉक, बीएससी एजी आदि कोर्सों में भी एडमिशन लिया जा सकता है।