फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद को चिट्ठी मिली, जान को खतरा बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पार्षद को चिट्ठी मिली, जान को खतरा बताया
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा पार्षद राजेश रूहेला को एक चिट्ठी भेजी गई है। इसमें लिखा है कि कुछ लोग तुम्हारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं। तुम्हारी जान को खतरा है। इसके बाद पार्षद इस चिट्ठी को लेकर नौचंदी थाने पहुंच गए और शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी।
शास्त्रीनगर के-441 निवासी राजेश रूहेला वार्ड-61 से भाजपा पार्षद है। पुलिस के मुताबिक राजेश रूहेला ने शुक्रवार दोपहर नौचंदी थाने में एक शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह उनकी पत्नी अपनी स्टेशनरी की दुकान पर बैठी थी। वह शास्त्रीनगर सेक्टर आठ में दोपहर नीलकंठ महादेव मंदिर में गणेश विसर्जन यात्रा के बाद दुकान पर पहुंचे। यहां एक चिट्ठी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिट्ठी में लिखा था कि सावधान रहें, तुम्हारी जान को खतरा है। कुछ लोग साजिश कर तुम्हें मारना चाहते है। इसकी जानकारी पर बाजार के व्यापारी वहां पर पहुंचे। व्यापारियों ने इस मामले की शिकायत नौचंदी थाने में करने की बात कहीं। पार्षद का कहना है कि उनके शुभचिंतक ने चिट्ठी भेजकर अवगत कराया है। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। नौचंदी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जाएगी। जांच के बाद थाना पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें