फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exams:आज से 31 केंद्रों पर शुरू हुई सीबीएसई की परीक्षाएं, कुल 28 हजार छात्र पंजीकृत

Thu, 15 Feb 2024 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 31 केंद्रों पर शुरू हो रही हैं। दसवीं और 12वीं के 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
सीबीएसई एक्जाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 31 केंद्रों पर शुरू हो रही हैं। दसवीं और 12वीं के 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षाओं का समय सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। गुरुवार को दसवीं में पहला पेपर सुबह की पाली में पेंटिंग का होगा। 12वीं में पहला पेपर एंटरप्रेन्योर का होेगा।

विज्ञापन


दसवीं कक्षा के लिए 15000 और बारहवीं के लिए 13000 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों में जनवरी में ही कोर्स पूरा कर लिया था। दसवीं की परीक्षाएं 13 मार्च तक चलेंगी। दसवीं की मुख्य परीक्षा 21 फरवरी को हिंदी के पेपर के साथ शुरू होेंगी। दूसरा पेपर 26 फरवरी को अंग्रेजी का होगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: MIET की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस बोली-मामला संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा पेपर 2 मार्च को साइंस का होगा। 7 मार्च को सोशल साइंस का पेपर और 11 मार्च को मैथ्स का पेपर होगा। अंंतिम पेपर 13 मार्च को आईटी का होगा। बारहवीं का पहला पेपर 15 फरवरी को एंटरप्रेन्योर का होगा।
 
19 फरवरी को हिंदी कोर, 22 फरवरी को अंगरेजी, 27 को केमेस्ट्री, 4 मार्च को फिजिक्स, 9 मार्च को मैथ्स, 12 को फिजिकल एजुकेशन, 18 मार्च को इकोनामिक्स, 19 मार्च को बायोलाजी, 23 मार्च को एकाउंट, 27 मार्च को बिजनेस स्टडी, 2 अप्रैल को टीपी और सीएस का अंतिम पेपर होगा।

सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। छात्र परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंच जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें