प्रियंका मॉडर्न स्कूल नौरंगाबाद धामपुर, बिजनौर की छात्रा तरुष रजावत ने 498 अंकों के साथ टॉप किया है। इनके अलावा दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ के शुभ अग्रवाल व केएल इंटरनेशनल के दीपांशु बिसरिया 497 अंक हासिल कर ऑल इंडिया में तीसरे टॉपर्स में शामिल हुए हैं।
सिल्वर बेल्स स्कूल शामली के छात्र जय गुप्ता पुत्र विपिन कुमार ने 98.6 प्रतिशत प्राप्त किया। सहारनपुर के सोफिया गर्ल्स स्कूल की छात्रा जहान्वी अरोरा को मिले 99.2 प्रतिशत अंक मिले हैं।
तीसरे नंबर पर 18 छात्रों का नाम शामिल है, जिनमें से 7 लड़के हैं। 18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। साल 2018 में, सीबीएसई ने 29 मई को शाम 4 बजे कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम जारी किए गए थे। आपको बता दें कि, 2018 कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 16.38 लाख छात्र उपस्थित हुए। सीबीएसई 2018 कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए पास प्रतिशत 86.07% था, जिसमें 88.67% लड़कियां और 85.32% लड़के परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/