मेरठ में रिश्वत मामले में फरार चल रहे आरोपी निलंबित छावनी परिषद के सफाई निरीक्षक अभिषेक की तलाश में सीबीआई की टीम ने लालकुर्ती स्थित उनके घर और फर्रुखाबाद स्थित पैतृक घर में छापा मारा।
लालकुर्ती स्थित घर से लाखों रुपये की एफडी, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। अभिषेक पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।