फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामला: CBI ने मारा छापा, FD समेत अहम दस्तावेज किए जब्त, निलंबित सफाई निरीक्षक पर 10 हजार का इनाम घोषित

Sat, 09 Dec 2023 11:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : सीबीआई ने फिर से निलंबित सफाई निरीक्षक अभिषेक के घर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने घर से लाखों रुपये की एफडी, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। इसके बाद घर को सील कर दिया।
विज्ञापन
मेरठ में सीबीआई का छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रिश्वत मामले में फरार चल रहे आरोपी निलंबित छावनी परिषद के सफाई निरीक्षक अभिषेक की तलाश में सीबीआई की टीम ने लालकुर्ती स्थित उनके घर और फर्रुखाबाद स्थित पैतृक घर में छापा मारा।

विज्ञापन


लालकुर्ती स्थित घर से लाखों रुपये की एफडी, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। अभिषेक पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

लालकुर्ती निवासी वरुण अग्रवाल की शिकायत पर सीबीआई ने छावनी परिषद कार्यालय में छह नवंबर को अभियान चलाया था। 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सफाई निरीक्षक योगेश यादव को रंगेहाथ पकड़ा था। योगेश से पूछताछ में सामने आया था कि अभिषेक ने योगेश को फोन कर अपने हिस्से की भी रकम लेने को कहा था। योगेश को जेल भेजा जा चुका है। तभी से सीबीआई लगातार अभिषेक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: चर्चित मामला: बॉलीवुड एक्टर ने फिल्मी अंदाज में बरसाईं थीं गोलियां, मर्डर का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को भी सीबीआई की 14 सदस्यीय टीम मेरठ पहुंची। तलाशी के बाद अभिषेक के लालकुर्ती स्थित घर को सील कर दिया। इस बीच टीम कुछ दस्तावेज हस्ताक्षर कराने के लिए वरुण अग्रवाल के भी प्रतिष्ठान पहुंची।

यह भी पढ़ें: दो हत्याओं से दहल उठा मेरठ: महिला का कत्ल कर लाश फेंकी, युवक का सिर कुचलकर मार डाला, खौफनाक हैं दोनों वारदात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें