फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में सीबीआई का छापा, रिश्वत लेते सीजीएसटी अधीक्षक गिरफ्तार, पांच लाख में तय हुआ था सौदा

Fri, 13 Sep 2019 02:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • ऑडिट सेल में तैनात अधीक्षक विकास कुमार ने आठ लाख की रिश्वत मांगी थी
  • पांच लाख में सौदा तय हुआ था
  • सीबीआई शुक्रवार को अधीक्षक को सीबीआई कोर्ट में पेश कर रिमांड मांग सकती है
विज्ञापन
सीबीआई ने छापेमारी की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने गुरुवार रात तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए सीजीएसटी के अधीक्षक को गिरफ्तार किया है। मेरठ जली कोठी स्थित सीजीएसटी कार्यालय की ऑडिट सेल में तैनात अधीक्षक विकास कुमार ने विद्युत ठेकेदार अजय कुमार से टैक्स की फाइल को क्लियर करने के बदले आठ लाख रिश्वत मांगी थी। पांच लाख में सौदा तय हुआ था। 

विज्ञापन


अजय कुमार हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव तारापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बुधवार दोपहर गाजियाबाद के सीबीआई दफ्तर जाकर अधीक्षक विकास कुमार की शिकायत की। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की 10 लोगों की टीम दो गाड़ियों में गुरुवार सुबह मेरठ आ गई और जाल बिछाया। शाम करीब पांच बजे अजय को तीन लाख रुपये लेकर रिश्वत देने के लिए प्रथम तल पर सीजीएसटी के ऑडिट कार्यालय भेजा गया। रुपये देकर अजय वापस आए और सीबीआई को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें: तेल कारोबारी को नोटिस, अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल, वकील बोला-टैंकों में हो सकता है बारिश का पानी
विज्ञापन


इसके बाद सीबीआई टीम ने कार्यालय में छापेमारी कर विकास कुमार को पकड़ लिया। उसने रिश्वत लेने से इंकार किया तो टीम ने वीडियो कैमरे का सामने उसके हाथ पानी में डलवाए तो उसके हाथों पर लगा रंग पानी में घुल गया। उनकी निशानदेही पर बाथरूम में लगे बिजली के स्विच बोर्ड के पीछे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। देर रात तक आरोपी से दफ्तर में ही पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन


वहीं सीबीआई टीम ने आरोपी की पत्नी को भी दफ्तर बुलाया और बाद में छानबीन के लिए कंकरखेड़ा स्थित उनके आवास पर गई। टीम ने मौके से कुछ फाइलें भी जांच के लिए जब्त की है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई टीम अधीक्षक को देर रात गाजियाबाद ले जाएगी। सीबीआई शुक्रवार को अधीक्षक को सीबीआई कोर्ट में पेश कर रिमांड मांग सकती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें