फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा पावरलिफ्टिंग सचिन चौधरी की भूख हड़ताल चौथे दिन जारी, दो खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ी

Fri, 13 Sep 2019 01:57 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सचिन चौधरी की भूख हड़ताल जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में पैरा पावरलिफ्टिंग सचिन चौधरी की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। धरने पर सचिन के साथ बैठे दो पैरा खिलाड़ियों की हालत खराब हो गई, जिन्हें पुलिस ने मेडिकल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


गुरुवार को डीएन कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं सपा नेता सम्राट मलिक कार्यकर्ताओं के साथ सचिन को समर्थन देने पहुंचे। वहीं सपा नेता अतुल प्रधान ने स्टेडियम के बाहर उप्र के खेल मंत्री का पुतला फूंका। छात्र नेता राजदीप विकल, मनोज चौहान, शोएब रिजवी, आकाश भड़ाना, आकाश सिरोही, अनुज भड़ाना, अमित सिवाच मौजूद रहे। दोपहर को उप्र महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने आकर सचिन से बात की। राखी ने कहा कि धरना देना समाधान नहीं है। खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री से मिलना चाहिए। इसी दौरान धरने पर बैठे दो पैरा खिलाड़ियों की तबीयत खराब हो गई। 

यह भी पढ़ें: सचिन चौधरी की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, हालत बिगड़ी मगर हौसला बाकी, कई खिलाड़ियों ने दिया समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन चौधरी ने बताया कि पुलिस पहुंची और जबरदस्ती दोनों खिलाड़ियों को उठाकर मेडिकल ले गई। मेडिकल के डॉक्टरों का कहना है कि दोनों को भर्ती किया गया है। वहीं कुछ प्रशासनिक अधिकारी भी धरना स्थल पर पहुंचे और सचिन से बात कर लौट गए। उधर, जिपं अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने उप मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पैरा नीति बनाने की मांग की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें