फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूटकर भाग रहे बीटेक छात्र को साथी सहित दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल लूटकर भाग रहे बीटेक छात्र को साथी सहित दबोचा
विज्ञापन

फलावदा। मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। बदमाशों में एक बीटेक का छात्र बताया गया है। पुलिस ने बदमाशों से मोबाइल बरामद कर जेल भेज दिया।
कस्बे के मोहल्ला कपसाड़ियान निवासी प्रियांशु पुत्र प्रमोद सैनी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अटल चौक पर काम से गया था। बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। प्रियांशु ने लूट की जानकारी पुलिस तथा वहां से गुजर रहे बाइक सवार को दी। पुलिस तथा ग्रामीणों ने पीछा कर बदमाशों को फलावदा-मवाना मार्ग पर गांव नंगला के समीप घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पकडे़ गए बदमाशों से थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए बदमाशों ने अपना नाम रितिक पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह मवाना, अभिषेक शर्मा पुत्र विकास शर्मा निवासी मोहल्ला मुन्नालाल मवाना बताया। आरोपियों से लूटप गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभिषेक बीटेक का छात्र है।
विज्ञापन

दोस्त ने पूछा था कैसे लूटते हैं मोबाइल, तुरंत कर दिखाया
अभिषेक ने बाइक चलाते हुए अपने साथी रितिक से पूछा कि बदमाश मोबाइल कैसे लूटते हैं। रितिक ने तुरंत कहा अभी बताता हूं, इतना कहकर पलक झपकते ही रितिक ने प्रियांशु से मोबाइल झपट लिया, कहा मोबाइल ऐसे लूटा जाता है। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें