मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित रोहटा रोड के एक्सिस बैंक के एटीेएम काटकर लाखों की चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए चौकी इंचार्ज सहित तीन सिपाहियों को निलंबित किया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चौकी इंचार्ज रोहटा रोड झम्मन सिंह, पीआऱवी पर तैनात हेड कांस्टेबल राजेंद्र, एवं कांस्टेबल अनुज को निलंबित कर दिया है। दूसरी ओर पुलिस सीसीटीवी फुटेड के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक अन्य आरोपियों का पता नहीं लग सका है।
एसएसपी ने बैंकों और इनके आसपास के क्षेत्रों में नियमित चेकिंग के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद चेकिंग के दौरान ही बदमाश एटीएम तोड़कर कैश चोरी करके ले गए और वह पकड़े नहीं गए। इस मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही मानते हुए उनकी निलंबन की कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला अभियान शिक्षा: निजी स्कूलों को मात दे रहा यूपी का यह सरकारी स्कूल, पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों की होती है काउंसलिंग
अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि ड्यूटी और निगरानी में जो भी पुलिसकर्मी लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
एटीएम काटकर लाखों रुपये चोरी होने की घटना को एक सप्ताह से अधिक बीत चुका है लेकिन अब तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पुलिस आऱोपियो की तलाश में दबिश डाल रही है पर हर एक पैत्रा नाकाम साबित हो रहा है।