सहारनपुर जनपद में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। बेटी पैदा होने और दहेज की मांग पूरी न करने से गुस्साए पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को तीन तलाक देकर मारपीट करते हुए धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में पति, सास, ससुर एवं दो देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीवी को तलाक देने के बाद दूसरा निकाह करने आया था दूल्हा, पोल खुलने पर लौटाई बरात, वसूला हर्जाना
गंगोह थाना क्षेत्र के गांव बल्लामाजरा रसूलपुर निवासी अब्दुल गफ्फार की पुत्री आस्ताना का निकाह ग्राम हीराहेड़ी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर के खालिद के साथ 26 मार्च 2015 को हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, शादी में हैसियत से ज्यादा खर्च किया गया था लेकिन नाखुश ससुराल वाले दो लाख नकद और कार की मांग करते हुए न देने पर लगातार तलाक की धमकी देते आ रहे थे। 10 अगस्त को उसने पुत्री को जन्म दिया, इसके बाद उसके घरवालों ने 50 हजार नकदी दिए, मगर ससुराल पक्ष खुश नहीं हुआ। उसे कई बार मारपीट कर घर से निकाला गया। 15 अगस्त को आरोपियों ने दहेज की मांग करते हुए उसे लाठी डंडों पीटना शुरू कर दिया।