इमरान ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनवाने के लिए बसपा के विधायकों ने भाजपा को समर्थन किया। एक नेता द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ बोलने पर बहनजी ने उसे पार्टी से बाहर कर दिया। इमरान मसूद ने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा को हराने के लिए चुनाव लड़ा, आज वह भाजपा के साथ खड़े हैं। उन्होंने बसपा को भाजपा की बी टीम बताया। अनुच्छेद 370 के मामले में उन्होंने कहा भाजपा सरकार को कश्मीर के लोगों को विश्वास में लेकर पहले विधानसभा का चुनाव कराना था और विधानसभा में इसे लाने के बाद संसद में लाना चाहिए था।
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले को देवबंदी उलमा ने बताया सियासी मुद्दा
इमरान मसूद ने कहा कि आज वह लोग राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं, जिनका जंग-ए-आजादी में कोई योगदान नहीं रहा है, मगर हमें किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। 1947 में भारत को चुनकर और पाकिस्तान नहीं जाकर हमें साबित कर दिया था कि हिंदुस्तान ही हमारा मुल्क है। जरूरत पड़ने पर हिंदुस्तान के लिए सिर कलम कराने से भी पीछे नहीं हटेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की हैसियत से सांसद को बुलाया, तो क्षेत्रीय विधायक को भी बुलाया जाता। इस दौरान विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि वालिया आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/