सहकारी चीनी मिल रमाला के जीएम ने भाजपा नेता और सहकारी चीनी मिल रमाला की उपसभापति के पति सतेंद्र तुगाना के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों को उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आउट सोर्सिंग से मिल में कर्मचारियों को रखे जाने की सुगबुगाहट के बीच सतेंद्र तुगाना जीएम से मिलने पहुंचे थे, वहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी।
सहकारी क्षेत्र की रमाला मिल के जीएम प्रबुद्ध चौबे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जीएम का कहना है कि चीनी मिल में संविदा कर्मचारियों का धरना चल रहा है। मिल समिति की उपसभापति ब्रजेश देवी के पति एवं भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना उनके खिलाफ संविदा कर्मचारियों को भड़का रहे हैं। धरने के समय सतेंद्र सिंह ने उनके कार्यालय में घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्हें सरकारी कार्य नहीं करने दिया। पुलिस ने जीएम की तहरीर पर धारा 332, 353, 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि जीएम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। उन पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
छपरौली से चुनाव लड़ चुके सतेंद्र तुगाना
सतेंद्र सिंह तुगाना ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर छपरौली विधानसभा से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वर्तमान में उनकी पत्नी ब्रजेश सहकारी चीनी मिल रमाला की उपसभापति हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: तीन मिल मालिकों व अफसरों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर, एक सप्ताह में किया तलब
भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना का कहना है कि रमाला चीनी मिल के कर्मचारियों के हित में वह जीएम से मिलने गए थे। जीएम ने ही उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। कर्मचारियों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। वह भी थाने में तहरीर देकर मामले को रखेंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/