शामली के मोहल्ला धीमानपुरा में सड़क पार कर रही महिला को बाइक की साइड लग गई। इसके बाद महिला ने युवक की जमकर पिटाई की। पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया। उधर, दो दिन पूर्व बाइक चोरी करते पकड़े गए युवक की पिटाई का भी वीडियो वायरल हो रहा है।
बुधवार सुबह महिला गाड़ी में सवार होकर शामली से जा रही थी। बताया जाता है कि महिला ने मुजफ्फरनगर बस स्टैंड के निकट गाड़ी रोकी और उतरकर सड़क पार कर कुछ सामान लेने जा रही थी। उसी समय बाइक पर आ रहे युवक की महिला को साइड लग गई। इसके बाद महिला ने युवक की जमकर धुनाई की। इस दौरान भीड़ इकट्ठी हो गई। बाद में कुछ लोगों ने युवक को छुड़ाया। कुछ लोगों ने पिटाई करते हुए महिला की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला को दिल्ली का निवासी बताया गया है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: युवक की जाति पूछी और फिर जंगल में ले जाकर पीटा, वीडियो वायरल, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
महिला का कहना था कि बाइक की टक्कर से उसके पैर में चोट लग गई और उसका चश्मा टूट गया जबकि युवक का कहना था कि बाइक से हल्की सी साइड लग गई थी। उधर, दो दिन पहले बाइक चोरी करते हुए पकड़े युवक की पिटाई करने का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/