फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: तीन तलाक के तीन मामले, दो सगी बहनों ने एसएसपी से शिकायत कर मांगा इंसाफ

Tue, 20 Aug 2019 01:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पीड़िता परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस शिकायत करने पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जिले के भावनपुर और लिसाड़ीगेट क्षेत्र में सोमवार को तीन तलाक के तीन अलग अलग मामले सामने आए। दो सगी बहनों ने तलाक दिए जाने की शिकायत एसएसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई। वहीं दूसरा मामला लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी बहनें अंजुम व तबस्सुम की शादी 11 अप्रैल 2016 को ब्रह्मपुरी क्षेत्र के पूर्वा इलाही बख्श, जाटव गेट निवासी दो सगे भाइयों से हुई थी। बहनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के प्रताड़ित करने लगे। जबकि परिजनों ने शादी में तीस लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराली स्विफ्ट कार और पांच लाख की मांग कर रहे थे। 

यूपी: पत्नी को फर्जी तलाक, फिर प्रेमिका से कर ली शादी, अब पीड़िता ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन


उनका आरोप है कि उन्हें बंधक बनाकर पीटा जाता था। कई बार हत्या का प्रयास किया गया। नौ जून 2017 को ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद से वे मायके में हैं। बीती 18 अगस्त को अंजुम का पति सरताज और तबस्सुम का पति फराज परिजनों के साथ अब्दुल्लापुर पहुंचे। पूर्व में दर्ज मुकदमे में समझौता करने का दबाव डाला। उनकी मां ने समझौते का विरोध किया तो उनके पतियों ने उन्हें तीन तलाक दे दिया। पीड़ित बहनों ने ससुरालियों से जान का खतरा जताया है। एसपी क्राइम रामअर्ज का कहना है कि भावनपुर एसओ को जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

शादी के आठ साल बाद तीन तलाक
लिसाड़ीगेट के मजीदनगर निवासी नजराना पुत्री बाबू की शादी आठ साल पहले रईस निवासी बुढ़ाना के साथ हुई थी। महिला चार बच्चे व पति के साथ लिसाड़ीगेट के समरगार्डन में रह रही है। 

बीवी को तलाक देने के बाद दूसरा निकाह करने आया था दूल्हा, पोल खुलने पर लौटाई बरात, वसूला हर्जाना

महिला का आरोप है कि पति मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है। रविवार रात को पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। सोमवार को पीड़िता लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी। 

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें