समलैंगिकता के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शर्मानगर में रहने वाले रेस्टोरेंट संचालक पर समलैंगिकता के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पत्नी ने पति पर एक युवक के साथ रहकर समलैंगिकता का आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दिल्ली की युवती ने तीन साल पहले शर्मा नगर के रहने वाले युवक से शादी की थी। युवक अपना रेस्टोरेंट चलाता है। काफी दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। सिविल लाइन थाने पहुंची महिला ने आरोप लगाया था पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। उसके एक युवक से अनैतिक संबंध है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज एक्ट की धारा 498 और आईपीसी की 377 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।