युवती से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने की धमकी दी
गंगा प्लाजा में नौकरी करने वाली युवती से छेड़छाड़ और तेजाब फेंकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि प्लाजा में एक मोबाइल शॉप के दो दुकानदार छेड़छाड़ करते हैं। उन्होंने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। युवती ने लालकुर्ती थाने में उनके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि प्लाजा में दो व्यापारियों के बीच विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष ने सदर थाने में केस दर्ज कराया था। इसी विवाद के चलते लालकुर्ती थाने में यह तहरीर दी गई है।
छात्रा को अगवा करने वाले आरोपी अमान को जेल भेजा
शास्त्रीनगर में छात्रा के अपहरण के मामले में आरोपी अमान को गुरुवार को नौचंदी पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी छात्रा का धर्मांतरण कराने के लिए दिल्ली ले गया था। इससे पहले आरोपी अपना मकसद पूरा करता की पुलिस ने उसे पकड़ लिया और फिर उसकी निशानदेही पर छात्रा को भी सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में हिंदू संगठन के लोगों ने भी हंगामा किया था। गुरुवार को नौचंदी पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/