फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रार्धना-रतनपुरी मार्ग पर कार लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। बाइक सवार बदमाशों ने रार्धना-रतनपुरी मार्ग पर एक चालक से वैगन आर कार लूट ली। घटनास्थल को लेकर सरधना और रतनपुरी पुलिस चार दिनों तक सीमा विवाद में उलझी रही। आखिरकार चार दिन बाद शुक्रवार को सरधना पुलिस ने लूट का मुकदमा अपने यहां दर्ज किया है। इस दौरान पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दोनों जिलों के थानों में चक्कर काटता रहा।
विज्ञापन

सरधना क्षेत्र के नवादा गांव से चार दिन पूर्व मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली कोतवाली के गांव खोकनी निवासी मोहम्मद नासिर पुत्र ऐजाज वापस लौट रहा था। जैसे ही वह रार्धना से रतनपुरी मार्ग से होते हुए वापस खतौली लौट रहा था। बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर आतंकित कर उससे वैगन आर कार लूट ली। लूट की सूचना उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर दी तो मेरठ की सवाला चौकी व मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद दोनों जिले की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। चार दिनों तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। आखिरकार चार दिन बाद अफसरों के निर्देश पर वैगन आर लूट की घटना सरधना थाने में दर्ज कराई गई। थानाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें