संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में रुड़की रोड पर सोमवार शाम स्कूटी सवार सूबेदार मेजर अरविंद कुमार झा को टक्कर मारने वाले आरोपी कार चालक साकेत निवासी गुरशान सिंह को पुलिस की गिरफ्तार कर लिया। हादसे में सूबेदार मेजर की मौत हो गई थी। मृतक के बेटे योगेश कुमार झा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि रुड़की रोड स्थित 2- सिग्नल हेडक्वार्टर निवासी सूबेदार मेजर अरविंद कुमार सोमवार शाम स्कूटी से सवार होकर किसी काम से जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। हादसे में सूबेदार मेजर की मौत हो गई थी। सीओ कैंट का कहना है कि पुलिस ने मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज व कार नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक गुरशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
-