फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराई कार, लगी आग फायर ब्रिगेड ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराई कार, लगी आग फायर ब्रिगेड ने बुझाई
विज्ञापन

सरधना। सरधना-बिनौली मार्ग पर रविवार देर रात नील गाय को बचाने के प्रयास में एक बीएमडब्ल्यू कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार में आग लगने पर उसमें सवार तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

मोहल्ला मंडी चमारान निवासी रोहित शर्मा पुत्र राजीव शर्मा शनिवार रात करीब 9:30 बजे अपने रिश्तेदार मूलचंद शर्मा व शिवरत्न को छोड़ने मोहिउद्दीनपुर जा रहा था। सरधना-बिनौली मार्ग पर द्रोण पब्लिक स्कूल के पास सामने एक नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में कार पेड से टकराई। टक्कर से कार में आग लग गई। रोहित को मामूली चोट आई, लेकिन तीनों कार से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। रोहित ने घटना की तहरीर सोमवार को पर दी। रोहित शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद मामा मूलचंद की तबियत बिगड़ गई। उन्हें सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें