फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: परतापुर में चालकों को बंधक बनाकर तीन ट्रक कब्जाए, फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट

Fri, 27 Aug 2021 01:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आगरा व पंजाब कोलकाता ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर दीपक जैन ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर स्थित तिवारी ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठेकेदार राकेश के पास तीन ट्रक भेजे थे।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर में तीन चालकों को बंधक बनाकर यूरिया से लदे तीन ट्रकों को कब्जे में ले लिया। दो दिन तक फोन पर बातचीत चलती रही है। समाधान नहीं निकला तो आगरा से ट्रांसपोर्टर मेरठ पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

विज्ञापन


आगरा व पंजाब कोलकाता ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर दीपक जैन ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर स्थित तिवारी ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठेकेदार राकेश के पास तीन ट्रक भेजे थे। जिसकी एवज में उसने 50 हजार रुपये कैश जमा करके मेरठ के मोहिउद्दीनपुर स्थित कृभको कंपनी में सामान लाने ले जाने के लिए लगाए गए थे। इसी दौरान एक चौथा ट्रक भी आ गया और लगभग सात लाख का माल लादकर ले गया।

गुरुवार को आगरा के मैनेजर दीपक जैन मोहिउद्दीनपुर पहुंचे। यहां ठेकेदार राकेश और दीपक जैन के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दीपक जैन के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। इंस्पेक्टर परतापुर नजीर अली का कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाकर बातचीत की गई, जिसमें पता चला कि दोनों पक्षों का रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। रुपये देने के बाद आगरा का ट्रांसपोर्टर अपने ट्रक को लेकर आगरा के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें