फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान और हरियाणा के लिए बसों का संचालन आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना महामारी में बंद हुई रोडवेज की राजस्थान और हरियाणा अंतर्राज्यीय बस सेवा बुधवार से शुरू होने जा रही है। मेरठ डिपो ने राजस्थान के लिए पांच और हरियाणा के लिए छह बसों का इंतजाम किया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते गत 7 मई को राजस्थान और हरियाणा राज्य में चलने वाली अंतर्राज्यीय बस सेवा को बंद कर दिया था। कोरोना से हालात सामान्य होने के बाद यूपी रोडवेज ने दिल्ली और उत्तराखंड बस सेवा तो शुरू कर दी थी, लेकिन हरियाणा और राजस्थान राज्य के लिए बस सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की सुविधा के लिए यूपी सरकार ने बंद की गई सेवा को हरी झंडी दे दी है। एआरएम मेरठ डिपो आरके वर्मा ने बताया कि रोडवेज मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद बुधवार से राजस्थान और हरियाणा राज्य के लिए अंतर्राज्यीय बस सेवा शुरू होने जा रही है। दोनों राज्यों के लिए बसों का संचालन भैसाली बस अड्डे से किया जाएगा।
विज्ञापन

ये रहेगा बसों का शेड्यूल
राजस्थान राज्य के लिए
बस रूट प्रस्थान समय
मेरठ से बालाली सुबह 7:30 बजे
मेरठ से जयपुर सुबह 8 बजे
मेरठ से अलवर सुबह 11 बजे
मेरठ से अजमेर रात 8 बजे और रात 10 बजे
हरियाणा राज्य के लिए
मेरठ से अंबाला सुबह 7,8,9 और 10 बजे
मेरठ से करनाल सुबह 7 और 8 बजे
मेरठ से पानीपत जल्द चलाई जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें