बिजनौर में हल्दौर के गांव पैजनियां के समीप नूरपुर की ओर जा रहे एक टेंपो की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। टक्कर से टेंपो में सवार करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
गांव इनामपुरा निवासी कुछ लोग एक टेंपो में सवार होकर जनपद मुरादाबाद के कस्बा कांठ में भात देने के लिए जा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार शाम करीब पांच बजे बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गांव पैजनियां बिजनौर से नूरपुर की ओर जा रही रोडवेज बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में गिरकर पलट गया। टेंपो के गड्ढे में गिर जाने से सवारियों में चीख पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: लाशों को देख कांप गई लोगों की रूह, मासूम बच्चों की मौत से मचा कोहराम, तस्वीरें
सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने टेंपो में फंसे घायल सवारियों को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में इरफान, नफीस अहमद, आजिल, सुल्तान, सरताज, शमीदा, मोमीना व गुड्डी समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मोमीना, गुड्डी व शमीदा को उपचार के लिए बिजनौर भिजवाया। जबकि मामूली रूप से घायल सवारी अपना उपचार कराने के बाद वापस अपने गांव लौट गए। चालक रोडवेज बस समेत मौके से फरार हो गया। पैजनियां चौकी प्रभारी संदीप पंवार का कहना है कि फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/