फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के दरोगा की बुलेट चोरी की, यहां लाकर सिपाही को बेच दी

Sat, 22 Jul 2017 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
दिल्ली के दरोगा की बुलेट चोरी
विज्ञापन
दिल्ली के दरोगा की बुलेट चोरी कर बदमाशों ने सोतीगंज में बेच डाली। सोतीगंज के कबाड़ियों ने बुलेट मेरठ में तैनात एक सिपाही को बेच दी। दिल्ली पुलिस ने सोतीगंज के दो कबाड़ियों को पकड़ा तो मामला खुल गया। बुलेट और मुख्य आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस मेरठ में डेरा डाले है।
विज्ञापन


सोतीगंज के कबाड़ियों की एक और करतूत शुक्रवार को उजागर हुई है। पुलिस के मुताबिक तीन दिन पूर्व दिल्ली की स्पेशल टीम में तैनात दरोगा की बुलेट दिल्ली से चोरी हुई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस मेरठ पहुंची। पुलिस ने बेगमपुल पेट्रोल पंप पर पहुंचकर कबाड़ी खालिद और आयत को कॉल कर चोरी की गाड़ी खरीदने के बहाने बुलाया। दोनों कबाड़ी बेगमपुल पहुंचे तो दिल्ली पुलिस उन्हें उठाकर दिल्ली ले गई थी। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी बुलेट पप्पी कबाड़ी ने खरीदी थी। जो एक सिपाही को बेची गई है। सिपाही के बारे में पप्पी को पता है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने सोतीगंज में कबाड़ी पप्पी की तलाश में दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पुरानी बुलेट दी थी

यूपी पुलिस
सूत्रों के मुताबिक सिपाही ने नीलामी से छुड़ाकर एक बुलेट सोतीगंज के कबाड़ी पप्पी को दी थी। पप्पी ने उसी बुलेट के एवज में दिल्ली के दरोगा की बुलेट सिपाही को दे दी। केवल पार्ट्स बदले गए या पूरी बुलेट दी, इसका पता बरामदगी के बाद चलेगा। 

इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत का कहना है कि दिल्ली से चोरी हुई बुलेट की तलाश में पुलिस आई थी। दो कबाड़ी पुलिस हिरासत में पहले से है, उनकी निशानदेही पर पप्पी को ढूंढा गया। लेकिन वह नहीं मिला। बुलेट सिपाही को बेची गई, इसकी जानकारी नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें