फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्ट वांटेड बद्दो की कोठी पर तीसरे दिन भी चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान नहीं पहुंचे अधिकारी

Sat, 23 Jan 2021 05:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बद्दो की कोठी पर बुलडोजर चला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की कोठी पर शनिवार को तीसरे दिन भी एमडीए का बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान आज भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे पहले शुक्रवार को भी कार्रवाई के दौरान कोई पुलिस अधिकारी न्यू पंजाबीपुरा नहीं पहुंचा था। हालांकि टीपी नगर थाना पुलिस और एमडीए के अधिकारी ही दिनभर मौजूद रहे।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कार्रवाई चली थी। बुलडोजर से कोठी को करीब 90 फीसदी ध्वस्त कर दिया गया। एमडीए ने 50 से ज्यादा मजदूर भी काम पर लगाए। आसपास के लोगों का कहना है कि कोठी का मलबा पड़ोसियों के घर के सामने तक फैल गया है। इसके चलते उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया कि मलबा जल्द हटा दिया जाएगा।

आज पोर्कलेन मशीन से तोड़ी गई कोठी
बद्दो की कोठी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आज तीसरे दिन भी जारी रही। गली संकरी होने से कोठी को गिराने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। शुक्रवार को नगर निगम से पोर्कलेन मशीन मांगी गई थी। कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण वह नहीं मिल सकी। जोनल अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि अगर संकरी गली न होती तो जेसीबी से ही काम पूरा हो जाता।
विज्ञापन


शातिर अपराधी मोस्ट वांटेड बद्दो की कोठी को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। उसकी अचल संपति को भी जब्त करने की कार्रवाई जल्द शुरू होगी। बद्दो से जुड़े सभी उसके साथियों पर भी कार्रवाई होगी। - अजय साहनी, एसएसपी

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में जिद पर अड़े हैं किसान, समझाने पहुंचे अफसर, तस्वीरों में देखें मौके का हाल

विज्ञापन

पपीत व डिपिन की संपत्ति की जांच कराएगी पुलिस
बद्दो की कोठी गिराने के बाद पुलिस पपीत बढ़ला और डिपिन सूरी पर भी शिकंजा कसेगी। पुलिस दोनों की संपत्ति की जांच करा रही है। आशंका है कि बद्दो की संपत्ति इनके पास भी हो सकती है।

पुलिस पपीत और डिपिन को बद्दो का करीबी मानती है। इसके चलते दोनों पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। पपीत बढ़ला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया। डिपिन पुलिस को चकमा देता रहा। उसने खुद को गुड़गांव में एक अस्पताल में भर्ती होना बताया था। पुलिस का दावा है कि वह अस्पताल में नहीं मिला।

एएसपी कृष्ण विश्नोई का कहना है कि पपीत जेल में हैं। डिपिन अब तक पुलिस को गुमराह कर रहा है। उसके मकान का कुर्की वारंट लेने की तैयारी ब्रह्मपुरी पुलिस से कराई जा रही है। दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस का दावा है कि बद्दो से जुड़े लोगों पर नजर रखी जा रही है। बद्दो अभी देश में ही छुपा है। उससे कौन संपर्क करता है या बद्दो किससे संपर्क करता है। इस पर ध्यान दिया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें