फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSP सम्मेलन: मेरठ-हापुड़ सीट से देवव्रत त्यागी बनेंगे 'हाथी' के 'महावत', बागपत पर बसपा ने खेला 'गुर्जर कार्ड

Sun, 17 Mar 2024 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज मेरठ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जीत का पाठ पढ़ाया गया। गढ़ रोड स्थित बुद्धा गार्डन में कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में लोक सभा प्रत्याशी देव व्रत त्यागी के नाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
बसपा के सम्मेलन में पहुंचे नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई है। सभी सियासी दिग्गज पूरे तामझाम के साथ चुनावी समर में कूद चुके हैं। इसी कड़ी में बसपा ने भी आज गढ़ रोड स्थित बुद्धा गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया। इसी दौरान बसपा ने मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा करते हुए देव व्रत त्यागी के नाम की घोषणा की। ऐसे में बसपा ने मेरठ में ब्राह्मण कार्ड खेल दिया है। बागपत से प्रवीण बैंसला को टिकट देकर गुर्जर कार्ड खेल दिया है।

विज्ञापन


सम्मेलन में मेरठ-हापुड लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी गई। जहां बसपा अब से पहले पश्चिम उप्र के सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, वहीं बागपत से गुर्जर कार्ड खेला है तो मेरठ से त्यागी समाज से देवव्रत त्यागी को टिकट देकर  समाज को साधने की कोशिश की है। कैराना से सैनी को लोकसभा प्रत्याशी बनाने की तैयारी में है।

बहुजन समाज पार्टी एकला चलो रे के पथ पर लोकसभा चुनाव में है। बसपा ने लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन में सोशल इंजीनियरिंग को अपनाया हुआ है। जहां मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से देवव्रत त्यागी के नाम पर अंतिम मुहर लग गई। वहीं मुजफ्फरनगर से प्रजापति समाज से दारासिंह प्रजापति, बिजनौर से जाट समाज से चौ. विजेन्द्र सिंह, सहारनपुर, अमरोहा से मुस्लिम प्रत्याशी उतारे गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Election 2024: सियासी हवा के रुख ने दस साल बाद मेरठ में दूसरे चरण ने पहुंचाया मतदान, 26 को पड़ेंगे वोट

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि बसपा नई सोशल इंजीनियरिंग के सहारे सभी जातियों को साधने का प्रयास कर रही है। बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी मोहित जाटव का कहना है कि कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा ने जिला व महानगर संगठन समेत सभी विधानसभा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी आदि सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। जिनको चुनाव जीत का पाठ पढ़ाया जाएगा। लोकसभा प्रत्याशी से रूबरू कराया जाएगा। पश्चिम उप्र प्रभारी समशुददीन राइन और मुनकाद अली प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे। बागपत और कैराना समेत अन्य लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा दो-तीन दिन के भीतर पार्टी मुखिया करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें