फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बसपा ने व्यापारी नेता इमरान इलाही को बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए बसपा ने भी व्यापारी नेता इमरान इलाही को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लेकिन अभी भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। लोगों की निगाहें भाजपा पर टिकी हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए रालोद ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन अय्यूब कालिया को घोषित किया था। अय्यूब कालिया नामांकन पत्र भी जमा कर चुके हैं। वहीं सपा द्वारा दीपक गिरी के स्थान पर अमीर आजम उर्फ बड़े भैया को प्रत्याशी के रूप में सिंबल दे दिया है। अमीर आजम ने अभी नामांकन पत्र जमा नहीं किया है। वहीं, एआईएमआईएम द्वारा मोहम्मद साबिर तथा कांग्रेस ने दीन मोहम्मद को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ने शनिवार को नामांकन पत्र जमा कर दिया।
वहीं, बसपा द्वारा व्यापारी नेता इमरान इलाही को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वे काफी समय से बसपा के संभावित प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व चेयरमैन डाॅ. नरेश चंद्रा चुनाव मैदान में हैं। जहां राजनैतिक पार्टियों द्वारा अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की तो घोषणा कर दी गई है, लेकिन अभी तक वार्ड सदस्यों की घोषणा किसी पार्टी द्वारा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें