बसपा पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने अपने आवास पर बैठक की।
- फोटो : amar ujala
बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा के मेरठ में पल्लवपुरम स्थित आवास पर गुरुवार को दलित समाज के लोगों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक ने दलित समाज के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने, दलित समाज से एक मजबूत संगठन बनाने की बात कहीं। साथ ही कहा कि वह चुनाव में हारे है। लेकिन, हिम्मत नहीं हारी है। लड़ाई जारी रहेगी और भितरघात करने वालों को बेनकाब किया जाएगा।
पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने बैठक में दलित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में लगातार दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन मारपीट, हत्या, किशोरी, महिलाओं व युवतियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर प्रदेश की भाजपा सरकार आंख बंद किए बैठे हुए है। दलितों को धमकाया जाता है। चुनाव में वोट डालने पर मारपीट की जाती है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं होती।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि दलितों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए देश में दलित समाज का एक मजबूत संगठन बनाया जाएगा और संगठन के बैनर तले लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह गठबंधन से चुनाव लड़े और हार गए। लेकिन, उनकी हिम्मत नहीं हारी है। लड़ाई जारी रहेगी और दोबारा चुनाव की तैयारी कर जीतेंगे।
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: रुला देंगी ये तस्वीरें: आखिर मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, नहीं कांपे हत्यारों के हाथ