फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत बना चीनी मांझा: मेरठ में अधिवक्ता की गर्दन लहूलुहान, किशोर झुलसा 

Thu, 24 Mar 2022 05:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
घायल एडवोकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चीनी मांझे से मंगल पांडेनगर में स्कूटर सवार अधिवक्ता एसके दीक्षित की गर्दन लहूलुहान हो गई तो वहीं श्यामनगर में मांझे में फंसने से बिजली का तार टूटकर छत पर गिरा तो वहां खेलता एक किशोर बुरी तरह झुलस गया। 
विज्ञापन


मेरठ में अधिवक्ता एसके दीक्षित बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूटर से मंगल पांडे नगर से लौट रहे थे। तभी चीनी मांझा अधिवक्ता की गर्दन में फंस गया। इससे दीक्षित की गर्दन लहूलुहान हो गई और वह नीचे गिर पड़े। 

वहां से गुजर रहे लोगों ने अधिवक्ता को केएमसी अस्पताल पहुंचाया। उपचार करने वाले डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि हादसे के वक्त अधिवक्ता ने हाथ से मांझे को पकड़ लिया अन्यथा गर्दन में गहरा घाव भी हो सकता था। 
यह भी पढ़ें:

विज्ञापन

चीनी मांझे ने खतरे में डाली छत पर खेलते किशोर की जान  
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर निवासी दिलशाद ने बताया कि 12 वर्षीय किशोर फैजान छत पर खेल रहा था जहां पतंग से बिजली का तार टूट कर गिर गया।  इसकी चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। की हालत नाजुक है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

आफत बना चीनी मांझा 
चीनी मांझे से शहर में कई लोगों की जान जा चुकी है। चीनी मांझे ने एनएच-58 हाईवे पर मुजफ्फरनगर के एक युवक की जान ले ली थी। इसके बाद बागपत रोड पर बाइक सवार की जान चली गई थी। बेगमबाग के कृष्णा सोम की बसंत पंचमी पर शास्त्रीनगर में दोस्त के घर पर चीनी मांझे में करंट उतरने से जान गई थी। इसके अलावा भी चीनी मांझे ने कई लोगों की जान ली और कई लोगों को जख्मी किया है। 

पुलिस की नहीं टूटी नींद,  खुद बरतें एहतियात 
हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद भी चीनी मांझे के प्रति पुलिस प्रशासन की नींद नहीं टूटती। हादसे के बाद एक-दो दिन अभियान चलाती है और फिर भूल जाती है। दोपहिया पर चलते समय हेलमेट जरूर लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें