फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बहन की शादी के दूसरे दिन भाई की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Nov 2023 08:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : बहन की शादी के दूसरे दिन भाई की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में 17 वर्षीय रिहान पुत्र शकील की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी बहन की एक दिन पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि रिहान का परिवार कोतवाली के पड़ियों वाले इलाके में रहता है। गुदड़ी बाजार में उसका पुश्तैनी मकान है। मंगलवार को रिहान की बहन ईशा की बरात तारापुरी में आई थी। बहन को विदा कराकर वह बुधवार की अल सुबह घर पहुंचा था। पूरे दिन जब वह परिवार वालों के पास नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। परिवार के लोग पुश्तैनी मकान में पहुंचे। वहां उसका शव मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन


सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि फिलहाल रिहान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें