फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो लड़कियों सहित चार को दबोचा, पूछताछ जारी

Fri, 10 Jan 2020 04:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दो लड़कियों सहित चार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में रोहटा रोड स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट चलता मिला। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर दो लड़कियों सहित दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल एएचटीयू की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पहले भी हो चुके खुलासे
मेरठ में रेड लाइट एरिया बंद होने के बाद पूरे शहर में देह व्यापार का धंधा फैल गया है। शास्त्रीनगर और नैयर पैलेस के बाद शहर की पॉश कॉलोनी में भी सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। एएचटीयू की टीम ने उस समय तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि यह गिरोह जगह बदल-बदलकर देह व्यापार कर रहा था।

मुखबिर की सूचना पर सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया के निर्देशन में एएचटीयू के प्रभारी बृजेश सिंह ने गंगानगर की एक पॉश कॉलोनी के मकान पर छापा मारा था। पुलिस ने दो महिलाओं व एक पुरुष को एक कमरे से तो दूसरे कमरे से एक युवक व एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। तलाशी के दौरान कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने नाम नरेश पुत्र रूप सिंह निवासी फलावदा और जोगेंद्र पुत्र नत्थूलाल निवासी बरेली बताए। नरेश इस गिरोह का सहयोगी है जो ग्राहक जोगेंद्र को यहां लेकर आया था।
विज्ञापन


ऑनलाइन चलता था सेक्स रैकेट 
पुलिस ने बताया था कि एएचटीयू को पहले कसेरूखेड़ा क्षेत्र में किराए के मकान में देह व्यापार की सूचना थी। बाद में पता चला कि यहां से कमरा खाली कर गंगानगर में लिया गया। यहां लड़कियों के फोटो मोबाइल पर भेजे जाते थे। इसको लेकर गंगानगर में इस गिरोह से कई युवक जुड़े थे। शहर के पॉश इलाकों में ये गिरोह फैला हुआ था।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें