महिलाओं को बीमारियों का खतरा
स्तनपान न सिर्फ एक नवजात बच्चे को तंदुरुस्त रखने के लिए जरूरी होता है, बल्कि यह एक नवजात के साथ-साथ महिला के लिए भी उतना ही जरूरी है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम सिरोही ने बताया कि अगर कोई नई मां बनी महिला बच्चे को स्तनपान नहीं कराती है, तो वह कुछ गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकती है।
40-40 बच्चों के बनाए गए थे तीन ग्रुप
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवरत्न ने बताया कि इस अध्ययन के लिए 40-40 के बच्चों के तीन ग्रुप ए, बी और सी बनाए गए थे। ए ग्रुप के बच्चों को महिला चिकित्सक ने तब टीका लगाया, जब वे स्तनपान कर रहे थे, जबकि बी ग्रुप को तब टीका लगाया, जब वे स्तनपान नहीं कर रहे थे।
सी ग्रुप के बच्चों को टीका लगाने से पहले उनके उस स्थान पर स्थानीय निश्चेतक स्प्रे या क्रीम लगाने के बाद टीका लगाया गया। टीका लगाने के दौरान ग्रुप ए वाले बच्चे नहीं रोए या उन्हें बहुत मामूली सा एहसास हुआ।
ग्रुप बी वाले बच्चे रोए और ग्रुप सी वाले बच्चे बहुत ज्यादा रोये। इससे यह निष्कर्ष निकाला गया कि मां का दूध बच्चे के दर्द निवारक की तरह भी कार्य करता है। बच्चों को रोटावायरस दस्त, काली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, खसरा, निमोनिया से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं।
ये चिकित्सक थे शामिल
डॉ. नवरत्न
डॉ. विजय जायसवाल
डॉ. आस्था
डॉ. निखिल
डॉ. अजीत