फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर बिटिया: बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीना तो भिड़ी छात्रा, पिस्टल से भी नहीं डरी

Thu, 15 Feb 2024 09:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के साकेत पंट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूटा तो छात्रा बदमाशों से भिड़ गई। बदमाश छात्रा को पिस्टल से डराते रहे लेकिन वह नहीं डरी।
विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के साकेत पंट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बीएससी की छात्रा से मोबाइल छीन लिया। इससे तिलमिलाई छात्रा एक राहगीर की स्कूटी पर सवार होकर लुटेरों के पीछे पड़ गई। छात्रा ने नंगला बट्टू में बदमाशों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


बदमाशों ने छात्रा पर पिस्टल तानी तो छात्रा उनसे भिड़ गई और पिस्टल छीनकर शोर मचा दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। छात्रा को लेकर परिजनों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
 

यह भी पढ़ें: West UP News Live: बिल्डर ने JCB से दीवार तोड़ी, लोगों ने दी पलायन की चेतावनी, किसान आंदोलन के बीच पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गंगानगर निवासी एक छात्रा बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही है। बुधवार को वह अपनी मौसी के घर जाग्रति विहार गई थी। शाम को वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। साकेत पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा का मोबाइल छीन लिया।

बहादुर छात्रा एक राहगीर की स्कूटी पर सवार होकर बदमाशों का पीछा करते हुए नंगला बट्टू तक पहुंच गई। बदमाशों ने छात्रा को देखकर उस पर पिस्टल तान दिया। छात्रा हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गई और उनका पिस्टल छीनकर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर भीड़ जुटी तो बदमाश भाग गए।

छात्रा के घुटने व हाथों में चोट भी आई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सीसीटीवी चेक कराए गए हैं, सीसीटीवी में अभी तक ऐसी कोई घटना नहीं दिखाई दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें