हेलमेट से उलझते हुए गर्दन में जा फंसा मांझा
अजय ने हेलमेट भी लगा रखा था। मांझा हेलमेट के बाद उसकी गर्दन में जा फंसा और बुरी तरह से गर्दन को काट दिया। मौके पर कुछ लोगों ने मांझा को निकाला, लेकिन पूरा मांझा नहीं निकला। अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि गर्दन बहुत ही ज्यादा कट गई थी।
यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज
चाइनीज मांझा की बिक्री रोकने में प्रशासन में नाकाम
प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं थम रही है। तमाम दावों के बाद भी प्रशासन चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने में नाकाम रहा है। चाइनीज मांझे से बेजुबानों के साथ इंसानों की जान भी खतरे में है। कई ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोग खतरनाक मांझे से लहूलुहान हो चुके हैं। उनकी जान जाते-जाते बची है। रुड़की रोड पर भी कई दुपहिया वाहन चालक चाइनीज मांझे की चपेट में आ चुके हैं।
खतरे के बाद भी नहीं मान रहे लोग
रुड़की रोड पर पतंगबाजी अधिक होती है। ज्यादातर लोग चाइनीज मांझे का प्रयोग करते हैं। पहले भी रुड़की रोड पर कई बार हादसे हो चुके हैं। प्रशासन लगातार लोगों से चाइनीज मांझे का प्रयोग न करने की अपील करता रहा है लेकिन, इसके बाद भी लोग चाइनीज मांझे का प्रयोग कर रहे हैं।