आबूलेन में जेब से मोबाइल चुरा रहे युवक को पकड़कर पीटा
मेरठ। आबूलेन पर रविवार देर रात मोबाइल और पैसे चोरी कर रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी से मोबाइल का पावर बैंक और लीड बरामद की गई है।
आबूलेन पर रहने वाले अजान परिवार के साथ रविवार रात घूमने आए थे। इस दौरान सदर क्षेत्र निवासी आर्यन उनकी जेब से मोबाइल चोरी करने लगा। अजान की नजर पड़ी तो आसपास के लोग एकत्र हो गए और आर्यन की पिटाई शुरू कर दी।
सदर बाजार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। उसके पास से पावर बैंक, फोन की लीड, एक हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इंसपेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।