फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय चोरी कर ले जाता युवक दबोचा, गौकश होने का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुर्ती में गाय चोरी कर ले जाते युवक को पीटा
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती में एक घर के बाहर बंधी गाय को चोरी कर ले जा रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पीट दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। उसके गोकशी में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।
इंस्पेक्टर अतर सिंह के अनुसार, जामुन मोहल्ला में राजीव का परिवार रहता है। उन्होंने गाय रखी है। उसे वह घर के बाहर ही बांधते हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक गाय को खोलकर ले जाने लगा। अचानक घर के अंदर मौजूद परिजनों को आभास हुआ तो वे दौड़कर बाहर आ गए। एक युवक को गाय ले जाते हुए देख शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक गाय को छोड़कर भाग निकला। लोग उसके पीछे दौड़े। कुछ दूरी पर ही उसे घेरकर पकड़ लिया गया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। जहां राजीव ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिहान पुत्र मोहम्मद अलीम निवासी पावली खास कंकरखेड़ा बताया।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें