यूपी के बिजनौर में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं गोली लगते ही व्यक्ति घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात के नजदीक नहटौर रोड पर एक बुक डिपो स्वामी सुबह के समय अपने व्यवसायिक संस्थान पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े।
आस पास के लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।