करोड़ों की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी बरामद
- फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में पुलिस ने एक प्राइवेट कारी से भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। इनकी कीमत करोड़ों बताई जा रही है। पुलिस अभी बरामद सामान की वीडियोग्राफी करा रही है।
बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस ने कुछ आरोपियों को चोरी और लूट के मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था। इनसे पूछताछ में पता चला कि उन्होंने चोरी व झपटमारी के जेवरात झिंझाना कस्बे के एक किराना व्यापारी, एक सर्राफ व एक जूता चप्पल व्यापारी को बेचे हैं।
रविवार सुबह हरियाणा पुलिस इन तीनों निशानदेही पर एक प्राइवेट कार से ये जेवरात व नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई कार में किराना व्यापारी का रिश्तेदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह आज सुबह झिंझाना आकर ये सभी नकदी व जेवरात लेकर जा रहा था। हालांकि पुलिस इस संबंध में अभी स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बता पा रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।