फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरचंद हत्याकांड में बोबी बढ़ला का सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरचंद हत्याकांड में बॉबी बढ़ला का सरेंडर
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर में रेस्टोरेंट मालिक मेहरचंद हत्याकांड में नामजद आरोपी बॉबी बढ़ला ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हत्याकांड में ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो, पपीत बढ़ला समेत चार लोग नामजद हुए थे। सीओ ब्रह्मुपरी अमित कुमार राय का कहना है कि दो साल पहले मेहरचंद कसाना की हत्या हुई थी, जिसमें बेटे अजय गुर्जर की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में नामजद बॉबी निवासी बढ़ला परीक्षितगढ़ फरार चल रहा था।
शुक्रवार को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया गया है कि बॉबी पपीत बढ़ला का भाई है।
जुबेर हत्याकांड में एक युवक दबोचा
मेरठ। पार्षद जुबेर अंसारी की हत्या के मामले में एसओजी ने निजामुद्दीन निवासी कोतवाली को पकड़ा है। बताया गया कि निजामुद्दीन से जुबेर का विवाद चल रहा था। शास्त्रीनगर स्थित संतोष हॉस्पिटल के पास पार्षद जुबेर अंसारी की शनिवार को हत्या हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि जुबेर के कई लोगों से विवाद थे। वह प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। इस संबंध में एसओजी की टीम ने शुक्रवार को निजामद्दीन को हिरासत में लिया है, जिससे रात तक पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने 307 धारा हटा दी
मेरठ। खरखौदा की एक महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। आरोप लगाया कि तीन महीने पहले एक रिश्तेदार महिला को गोली मारकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की गई थी। जिसमें तीन युवकों को नामजद किया गया था। महिला ने बताया है कि दो नामजद आरोपियों को बचाने के लिये दरोगा ने विवेचना में धारा 307 हटा दी। हालांकि महिला के आरोपों की पुलिस अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें