फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बागपत में बड़ा नाव हादसा, यमुना में समाई 19 जिंदगियां

Fri, 15 Sep 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के बागपत में बड़ा नाव हादसा हुआ है। नाव में करीब 50 लोग सवार थे, खबर लिखे जाने तक 19 जिंदगियां यमुना में समा गई थीं। हादसे की दर्दनाक तस्वीरें..
विज्ञापन

इस नाव हादसे में अभी तक करीब 19 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। बताया जा रहा है कि नाव में करीब 50 लोग सवार थे, जो काठा से सोनीपत मजदूरी करने जा रहे थे। नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। जिसके कारण ये हादसा हुआ। 

जानकारी के अनुसार मौके पर स्थनीय लोग पहुंचे और रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर बचाव अभियान में साथ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक रेस्क्यू टीम द्वारा 19 लोगों के शवों के नदीं से निकाला जा चुका हैं। 

वहीं 25 लोगों के सुरक्षित बचाया जा चुका है। जिसमें से 16 लोगों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 8 लोगों के मेरठ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस नदी में डूबे बाकी लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। उधर, इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 2-2 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें