फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मुठभेड़, पुलिस ने जवाबी फायरिंग में इनामी बदमाश को मारी गोली

Thu, 14 Sep 2017 12:18 PM IST
डिजिटम टीम/ मेरठ
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाश को मारी गोली
विज्ञापन
मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में गांव डाबका के पास बुधवार को पुलिस और बदमाशों बीच दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। लूट कर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, तो वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। 
विज्ञापन


मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश 12 हजार का इनामी था। बदमाश का नाम सन्नी काकरान और कंकरखेड़ा के पावली खुर्द का रहने वाला है। मुजफ्फरनगर से 12 हजार और फलावदा थाने से 5 हजार का इनामी था। बदमाश के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा और बाइक बरामद हुई है। 

वहीं एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि थाना कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देकर भाग रहे है, तभी कंकरखेड़ा पुलिस और सीओ दौराला ने बदमाशों का पीछा किया। बताया गया कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें : एनकाउंटर : पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन

मंगलवार देर रात भी हुई थी मुठभेड़

अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश
गौरतलब है कि लिसाड़ी गेट में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की रिवाल्वर से चली गोली से कुख्यात साजिश उर्फ पिस्टल निवासी खतौली मुजफ्फरनगर घायल हो गया था। जबकि उसका साथी मौके से भाग गया था। पुलिस ने बदमाश को मेडिकल में भर्ती कराया। दोनों बदमाश नकाब लगाकर वारदात करने की फिराक में थे। 

इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली पुलिस टीम के साथ फतेहउल्लापुर गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर नकाब लगाए दो युवक वहां से गुजरे। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रुके। पीछा करने पर दोनों युवकों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली एक युवक के पैर में लगी, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें