फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले- किसानों की आवाज को दबाना चाहती है सरकार

Wed, 29 Nov 2023 01:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में  लेने के मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इसे निंदनीय बताया है।
विज्ञापन
भाकियू नेता राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय किसान यूनियन नेता चौधरी युद्धवीर सिंह को बुधवार सुबह रोके जाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। इसके विरोध में उत्तर प्रदेश, हरियाणा पंजाब के अधिकांश टोलों पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता व पदाधिकारियो द्वारा टोल फ्री कर धरना प्रदर्शन किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर व शामली समेत विभिन्न टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन कर टोल फ्री कराए गए।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा कुछ घंटे के धरना प्रदर्शन के बाद ही दिल्ली में चौधरी युद्धवीर सिंह को रिहा कर दिया किया गया, इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं से सभी टोल से हटने की अपील की। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के नेशनल जनरल सेक्रेटरी चौधरी युद्धवीर सिंह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। केंद्र सरकार के इस प्रकार के कार्यों से लगता है कि वह देश के किसानों की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन यह गिरफ्तारी किसानों की आवाज को और उग्र करने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें