मेरठ पहुंचे भूपेंद्र चौधरी।
- फोटो : amar ujala
इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मवाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक विनोद की माता के निधन पर उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कस्बा मवाना पहुंचे। यहां उन्होंने आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक विनोद के आवास पर उनकी माता ईश्वरी (97) के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यह हमारे निजी परिवार में दुखद घटना हुई है। परिवार में शोक संवेदना प्रकट करने आया हूं। इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने के लिए पार्टी की तरफ से राज्यमंत्री दिनेश खटीक, सोमेंद्र तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ लोग साथ खड़े हैं। भूपेंद्र सिंह चौधरी यहां पर सिर्फ 11 मिनट रुके।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब गुरु की भूमिका में नजर आए सीएम योगी, 40 मिनट में युवकों को पढ़ाया ज्ञान का पाठ, पढ़ें खास बातें