फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा बोले- भगवान विश्वकर्मा के वंशज हैं सभी मुस्लिम शिल्पकार

Mon, 02 Aug 2021 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जांगड़ा ने कहा कि बाबर मूर्तिकारों के साथ भारत नहीं आया था।  इराक, ईरान और अमीरात  में केवल रेत के टीले हैं इसलिए यह शिल्प वहां मौजूद नहीं हो सकता। इसलिए, सभी मुस्लिम मूर्तिकार भगवान विश्वकर्मा के वंशज हैं। 
विज्ञापन
जांगड़ा का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का कहना है कि हर शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का वंशज है। बाबर मूर्तिकारों के साथ भारत नहीं आया था।  इराक, ईरान और अमीरात  में केवल रेत के टीले हैं इसलिए यह शिल्प वहां मौजूद नहीं हो सकता। इसलिए, सभी मुस्लिम मूर्तिकार भगवान विश्वकर्मा के वंशज हैं। 

विज्ञापन




मुजफ्फरनगर में भाजपा के राज्यसभा सदस्य एवं हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज एकजुट होकर अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाए। श्रमिकों और श्रम के सम्मान से भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

रामपुरी के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में विश्वकर्मा समाज की अहम भूमिका रही है। हमें शिल्प कला और तकनीकी कौशल भगवान विश्वकर्मा से मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्रमिकों और श्रम को सर्वोपरि रखा है। भाजपा ने समाज के उपेक्षित वर्ग, जातियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। विश्वकर्मा समाज राजनीतिक ताकत जुटाए, ताकि युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़े। आदिदेव विश्वकर्मा के पूजा दिवस 17 सितंबर को देशभर के विश्वकर्मा बंधु दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महासम्मेलन में पहुंचें। पीएम नरेंद्र मोदी देश के शिल्पियों से सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा ने कहा कि भाजपा ने विश्व में भारत की सनातन संस्कृति की गरिमा बढ़ाई है। शिल्पकारों, दस्तकारों और मिट्टी कला से जुड़ी जातियों के उत्थान को नई योजनाएं लागू की है। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल ने राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और डॉ प्रमेंद्र जांगड़ा का पगड़ी पहनाकर तथा शॉल भेंट कर अभिनंदन किया।

इस मौके पर ओम प्रकाश धीमान, सरदार सुलक्खन सिंह नामधारी, भीष्म धीमान ने सांसद को ज्ञापन देकर राज्यों में विश्वकर्मा काष्ठ कला बोर्ड बनाने की मांग रखी। संजय धीमान नंगला राई, ईश्वर दयाल धीमान, रामपाल धीमान, मनोज पांचाल , सतीश विश्वकर्मा, नरेश पांचाल आदि ने विचार रखे। सांसद का स्वागत अशोक धीमान, सुरेश चंद जांगिड़, डॉ अतर सिंह, योगेंद्र धीमान, नरेश पटवारी, राम मोहन जांगिड़, लक्ष्मी धीमान, राजबल प्रजापति, शांता प्रकाश आर्य, बिजेंद्र सिंह धीमान, पंडित अरविंद , संत राम धीमान, वेद प्रकाश धीमान आदि शामिल रहे। अध्यक्षता बाबूराम पांचाल एवं संचालन ओमदत्त आर्य ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें